समाजसेवी एवं पर्यावरणविद्ध नाथूराम चौहान को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग..
प्रथम स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी नाम से मशहूर बाबू काशीराम के पौत्र ने पांवटा साहिब अस्पताल पहुंच कर जाना हाल..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी के नाम से मशहूर व प्रजामंडल की स्थापना करने वाले बाबू काशीराम के पौत्र और कुनिहार प्रजामंडल के महामंत्री ठाकुर गौरी शंकर के सुपुत्र व क्रांति ज्वाल प्रजामंडल हिमाचल प्रदेश के संस्थापक भरत ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ आज पोंटा साहिब में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन समाजसेवी एवं पर्यावरण विद नाथूराम चौहान का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे।
इस दौरान भरत ठाकुर ने कहा कि नाथूराम चौहान प्रदेश व देश ही नही, बल्कि दक्षिण एशिया महाद्वीप के अकेले ऐसे समाज सेवी व पर्यावरण विद है जो सड़क से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक आम आदमी, जल, जंगल व जमीन की लड़ाई लड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि नाथूराम चौहान हम सब का गौरव है। इसके उपरांत भी प्रदेश सरकार का रवेया समाजसेवी नाथूराम चौहान के प्रति व उनकी सुरक्षा के प्रति समझ से परे हैं। सरकार को चाहिए था कि आज से 5 साल पहले से ही श्री चौहान और उनके परिवार की सुरक्षा व रक्षा की व्यवस्था की जाती।
नाथूराम चौहान जैसे लोग सामाजिक प्रॉपर्टी है और इन प्रॉपर्टी की रक्षा सुरक्षा करना सरकार का नैतिक दायित्व बनता है। हमें हैरानी इस बात की भी होती है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण सहित माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दर्जनों पर्यावरण के लिए लड़ने वाले जीव-जंतु, जल-जंगल, जीवन-जमीन के लिए लड़ने वाले अकेले एशिया महाद्वीप के ऐसे महापुरुष के लिए सरकार दो सुरक्षा गार्ड तक उपलब्ध नही करवा सकती, तो बाकी क्या कार्रवाई करेंगे।
बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार जब इतनी बड़ी शख्सियत की सुरक्षा और रक्षा न कर पाए तो फिर सवाल तो बनता है। पहाड़ी गांधी के पुत्र ने आगे कहा कि एशिया का सबसे बड़ा चूना पत्थर खदान और एशिया का सबसे बड़ा चूना पत्थर मंडी होने के नाते जिला सिरमौर पर्यावरण की दृष्टि से अति संवेदनशील है और ऐसी जगह पर श्री चौहान या उनके परिवार को सुरक्षा न देना सरकार की नालायकी सिद्ध करती है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि शीघ्र-अतिशीघ्र नाथूराम चौहान व उनके परिवार की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाएं।

