ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शहर के मोहल्ला चकरेड़ा में आपसी विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर नाहन पुलिस ने आरोपी भाई और उसके बेटे के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरेड़ा निवासी रणविजय (पुत्र स्वर्गीय देवराज) ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 11 सितंबर 2026 को वह अपने घर के पीछे पार्किंग क्षेत्र में बारिश…
Read MoreMonth: September 2026
राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के सर्वसम्मति से श्यामलाल पुंडीर बने पीटीए प्रधान
राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के सर्वसम्मति से श्यामलाल पुंडीर बने पीटीए प्रधान राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आज अभिभावक-शिक्षक संघ की आम सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पिछले माह दूसरे शनिवार को भी आम सभा बुलाई गई थी, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण सभा को आगामी बैठक तक स्थगित कर दिया गया था। इस बार पर्याप्त संख्या में सदस्यों ने भाग लिया, जिसके बाद सभा की कार्यवाही पूर्ण की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी…
Read Moreहिमाचल में छूटे हुए पैंशनरों को मिलेगा 35 फीसदी एरियर, वित्त विभाग ने जारी किए संशोधित आदेश
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के पैंशनरों और पारिवारिक पैंशनरों को बड़ी राहत प्रदान की है। वित्त विभाग ने पैंशन व पारिवारिक पैंशन के एरियर भुगतान को लेकर अपने पूर्व में जारी आदेशों में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इस फैसले से उन पैंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा, जो पहले जारी किए गए नियमों और शर्तों के कारण एरियर भुगतान की सूची से बाहर रह गए थे। वित्त विभाग द्वारा 11 सितम्बर, 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के…
Read Moreश्री रेणुका जी में बड़ा हादसा: टाइलें लेकर जा रही पिकअप पलटी, जामू-कोटि के युवक की दर्दनाक मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना श्री रेणुका जी के अंतर्गत खदाल बाईरी नाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहाँ तेज रफ्तार पिकअप के बेकाबू होकर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य सवार लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दुकान से टाइलें लोड करके खदाल की ओर ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मनीष (निवासी गांव…
Read Moreनाहन-पांवटा हाईवे पर स्कूटी की टक्कर से युवती की मौत, महिला चालक पर केस
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पैदल जा रही एक युवती की मौत हो जाने का समाचार सामने आया है। इस संबंध में मृतका के पिता प्रेम चंद (निवासी गांव व डाकघर इटारी, तहसील लहरपुर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश) ने पुलिस थाना माजरा में आरोपी स्कूटी चालक महिला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 22 अगस्त 2026 की सुबह उस समय पेश…
Read Moreउद्योग मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
उद्योग मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम नाहन 11 सितंबर। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान 13 व 14 सितंबर, 2026 को जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 13 सितंबर को ग्राम पंचायत धारवा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारवा में पाठशाला भवन के अतिरिक्त कमरों का उदघाटन करने के उपरांत धारवा से बडालानी लिंक रोड़ का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 14 सितंबर को शिलाई मे लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा…
Read MoreHimachal: 22 हजार में डोला वन विभाग के बीओ का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की बद्दी यूनिट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक ब्लॉक ऑफिसर और उसके एक सहयोगी को 22,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति से जुड़ी एक फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में की गई पैसों की मांग पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि पट्टा महलोग क्षेत्र के बीओ सतीश…
Read Moreसाहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज
साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज पांवटा साहिब। खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब के तत्वावधान में आयोजित साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर खालसा स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ उपप्रधान गुरपाल सिंह, सचिव रविंदर सिंह, उपप्रधान गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह,…
Read Moreगुरु संवाद कार्यक्रम में हिमाचल-उत्तराखंड के शिक्षकों को मिला सम्मान
गुरु संवाद कार्यक्रम में हिमाचल-उत्तराखंड के शिक्षकों को मिला सम्मान शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के आशु शर्मा, चत्तर सिंह चौहान तथा अनिता देवी और उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व के लिए अजय शर्मा और जीवन प्रकाश जोशी को किया गया सम्मानित। डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज महाविद्यालय, सुद्धोवाला, देहरादून में आयोजित गुरु संवाद कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के चयनित 100 से अधिक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की 25 वर्षों की निरंतर…
Read Moreसिरमौर में ED की बड़ी कार्रवाई: समय फार्मा इंडस्ट्री पर की छापेमारी, खंगाले महत्वपूर्ण रिकॉर्ड
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रवर्तन निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में शुक्रवार सुबह छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की टीम ने काला अंब में समय फार्मा इंडस्ट्री पर छापेमारी की और जांच शुरू की। अधिकारी सुबह से ही इंडस्ट्री के परिसर में मौजूद हैं और कई तरह के दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ईडी का यह कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई है। ईडी की टीम आज सुबह उद्योग परिसर में पहुंची और जांच शुरू…
Read More