नाहन में सगा भाई ही बना दुश्मन: बेटे के साथ मिलकर किया डंडे से हमला, मामला दर्ज

नाहन में सगा भाई ही बना दुश्मन: बेटे के साथ मिलकर किया डंडे से हमला, मामला दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शहर के मोहल्ला चकरेड़ा में आपसी विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर नाहन पुलिस ने आरोपी भाई और उसके बेटे के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरेड़ा निवासी रणविजय (पुत्र स्वर्गीय देवराज) ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 11 सितंबर 2026 को वह अपने घर के पीछे पार्किंग क्षेत्र में बारिश के कारण गिरे पत्थरों को हटा रहा था। काम निपटाकर जब वह वापस घर की ओर लौट रहा था, तभी उसके सगे भाई जयराज और भतीजे आदित्य ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि वारदात के दौरान जयराज ने डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने घटना की पुस्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने रणविजय की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों (जयराज और उसके पुत्र आदित्य) के खिलाफ नाहन थाना में मामला पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगामी कानूनी जांच व कार्रवाई जारी है।

Related posts

Leave a Comment