24.3 C
New York
Saturday, September 12, 2026

Buy now

साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज

साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज

पांवटा साहिब। खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब के तत्वावधान में आयोजित साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर खालसा स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ उपप्रधान गुरपाल सिंह, सचिव रविंदर सिंह, उपप्रधान गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा, युवा प्रधान परविंदर सिंह, चरणजीत कालरा, चेयरमैन सतविंदर सिंह, स्कूल डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के दो जगह मुकाबला चल रहे हैं एक कोर्ट बास्केटबॉल ग्राउंड गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का है तथा पहली बार नगर पालिका परिषद के द्वारा बनाए गए बास्केटबॉल ग्राउंड पर भी इस बार इस प्रतियोगिता के अंतर्गत मुकाबले

चल रहे हैं।

पहले दिन के लीग मुकाबलों के परिणाम

बॉयज वर्ग:

सिरमौर को एपीएस दगशाई ने 45-25 से हराया। हमीरपुर को बिलासपुर ने 53-28 से मात दी। पाइन ग्रोव और ऊना के मुकाबले में ऊना ने 55-41 से जीत दर्ज की। वहीं शिमला को सोलन ने 46-37 से पराजित किया।

गर्ल्स वर्ग

मंडी को GNMPS ने 54-26 से हराया। कांगड़ा और बिलासपुर के बीच कांटे के मुकाबले में बिलासपुर ने 30-29 से जीत दर्ज की। सोलन ने पाइन ग्रोव को 38-30 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी मुकाबलों का आनंद लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles