17.1 C
New York
Thursday, September 24, 2026

Buy now

गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया रोष

गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया रोष

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब। ग्राम पंचायत गोरखुवाला में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सिरमौर द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, रेणुका विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सैनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, विकास कार्यों तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान “टूटी सड़कें, जनता बेहाल, सो रही प्रदेश सरकार” तथा “बटुआ खाली रह गया, हाय रे सुख्खूआ” जैसे नारों से प्रदर्शन स्थल गूंज उठा।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है और सरकार के स्तर पर अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन में सड़क, विकास कार्यों, महंगाई तथा जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा गया कि जनता को धरातल पर राहत और सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सिकंदर कुमार ने भी प्रदर्शन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने की बात कही।

पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष लगातार उठाया जाता रहा है और जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में महिला मोर्चा के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही। विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा महिला मोर्चा जिला सिरमौर ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा प्रदेश की जनता की आवाज को संगठन के माध्यम से लगातार मजबूती से उठाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles