पांवटा साहिब में HMOA जिला सिरमौर की जनरल हाउस बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी का गठन..

पांवटा साहिब में HMOA जिला सिरमौर की जनरल हाउस बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी का गठन..

पांवटा साहिब में HMOA जिला सिरमौर की जनरल हाउस बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी का गठन..

ऑनलाइन न्यूज़ नेट्वर्क (ONN)

पांवटा साहिब में हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA), जिला सिरमौर की जनरल हाउस बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा के उपरांत नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया।

नई जिला कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:

* अध्यक्ष: डॉ. शशांक

* महासचिव: डॉ. साहिल

* उपाध्यक्ष: डॉ. शक्ति

* संयुक्त सचिव: डॉ. साक्षी

* कोषाध्यक्ष एवं प्रेस सचिव: डॉ. अंकुर धीमान

* CEC सदस्य: डॉ. अजय देव

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने संगठन में एकता, चिकित्सकों की पेशेवर गरिमा, चिकित्सा अधिकारियों के कल्याण एवं उनके जायज़ अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी ने कहा कि HMOA जिला सिरमौर चिकित्सा अधिकारियों की वास्तविक समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच पर मजबूती और रचनात्मक तरीके से उठाने के साथ-साथ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान जारी रखेगा।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उम्मीद व्यक्त की गई कि नई जिला कार्यकारिणी अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए चिकित्सा अधिकारियों के हितों तथा जनसेवा के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Related posts

Leave a Comment