23 C
New York
Thursday, September 17, 2026

Buy now

हिमाचल प्रदेश के झंडुता में मर्डरः भाई-भाभी ने छोटे भाई की हत्या के बाद लाश झील में फेंकी, 4 दिन बाद शव बरामद, दोनों गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में लगातार मर्डर हो रहे हैं. अब सूबे के बिलासपुर जिले में छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने छोटे भाई का शव हत्या के बाद झील में फेंक दिया था, जिसे की चार दिन बाद बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के तहसील झंडूता के गांव समलेटू में आपसी विवाद में बड़े भाई और भाभी ने मिलकर अपने ही छोटे भाई के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी.

वारदात के बाद सुबूत मिटाने की नीयत से आरोपियों ने शव को पास की झील में फेंक दिया. मृतक के दूसरे भाई रोशन लाल ने झंडूता पुलिस थाने में मदन लाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी और इसके बाद पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा किया.

दरअसल, घटना के चार दिन बाद 15 सितंबर को शिकायतकर्ता रोशन लाल ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात घर में खूनी संघर्ष हुआ था. उस रात मदन लाल का अपने बड़े भाई बिशन दास (45) और भाभी रानो देवी (38) के साथ झगड़ा हुआ था. हालांकि, लड़ाई की वजह का पता नहीं चला है.

विवाद के दौरान आरोपी भाई बिशन दास और रानो देवी ने मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से वार किया था और इस कारण मदन लाल बेसुध हो गया था. इस घटना के कुछ प्रत्यक्षदर्शी भी सामने आए हैं. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मामले में पुलिस ने हत्या की धारा 103 और धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ दी है.

जांच में पता चला है कि मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी और इस कारण आरोपी शव को घसीटकर चांगरू नामक स्थान पर ले गए और झील में फेंक दिया.बुधवार को घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से झील में मदन लाल का शव बरामद किया. पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है. मीडिया से बातचीत में एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने घटना की पुष्टि की है.

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles