22.1 C
New York
Thursday, September 17, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में हाईवे पर जेसीबी मशीन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत पर लोगों का बवाल; चक्काजाम किया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर क्यारदा में बैक हो लोडर यानी जेसीबी मशीन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच पर हंगामा किया और जाम लगा दिया। क्यारदा में ख्वाजा शोरूम के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक 26 वर्षीय सौरभ पुत्र जगदीश निवासी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।

जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार जेसीबी मशीनरी ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर उसको हायर सेंटर रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

हादसे के बाद मशीन ऑपरेटर मौके से फरार हो गया, इसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। जाम की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

पुलिस ने बेहडेवाला निवासी नरेश चौधरी की मशीन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles