ट्रांसगिरी क्षेत्र के पारस शर्मा की बड़ी उपलब्धि, Administrative Officer (AO – OICL) में चयन..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास के दम पर पारस शर्मा पुत्र नरेश चंद ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर परिवार और गिरिपार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पारस शर्मा का चयन Oriental Insurance Company Limited (OICL) में Administrative Officer (AO) ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी’के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है।
पारस शर्मा की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतिष्ठित बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। उनके सफलता के सफर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं जिनमे से
Assistant Manager (असिस्टेंट मैनेजर)
Cooperative Bank Probationary Officer (कोऑपरेटिव बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर)
IBPS PO (आईबीपीएस पीओ)
Gramin Bank (ग्रामीण बैंक)
RBI Assistant (आरबीआई असिस्टेंट और अब Administrative Officer (AO – OICL) (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – ओआईसीएल) के पद पर चयन हुआ है ।
लगातार प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन होना पारस शर्मा की मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। पारस शर्मा ने यह साबित किया है कि लगातार प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।
गिरिपार क्षेत्र सतौन के पारस शर्मा की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने बेहतर भविष्य का सपना देख रहे हैं।
पारस शर्मा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें जीवन में निरंतर सफलता, सम्मान और नई ऊंचाइयां प्रदान करे। किसी ने सही कहा है कि
“कहते है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, सफलता देर से मिले लेकिन मिलती जरूर है।”

