22.5 C
New York
Friday, August 21, 2026

Buy now

Solan: होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 महिलाएं की रैस्क्यू

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

नालागढ़ के तहत सैणीमाजरा में पुलिस ने होटल में देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 2 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया और मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बद्दी पुलिस को सूचना मिली कि थाना नालागढ़ के अंतर्गत सैणीमाजरा स्थित एक होटल में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी विनोद धीमान के दिशा-निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने होटल में सुनियोजित तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल को लीज पर चला रहे मुख्य मनप्रीत सिंह निवासी गांव व डाकघर हम्बोवाल बेट, तहसील समराला, जिला लुधियाना पंजाब को मौके से काबू किया गया।

छापेमारी के दौरान होटल से 2 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि इस संबंध में आरोपी मनप्रीत सिंह के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस थाना नालागढ़ में मामला पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रैस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित रखा गया और उनके लिए आवश्यक सुरक्षा एवं सहायता की व्यवस्था की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles