23.4 C
New York
Wednesday, August 19, 2026

Buy now

हिमाचल में इंसानियत शर्मसार! शादी का झांसा देकर छात्रा से की दरिंदगी, फिर बद्दी ले जाकर किया सौदा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के तीसा थाना क्षेत्र से एक बेहद संगीन और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा को शादी के जाल में फंसाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करने और फिर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने के लिए बेचने का घिनौना कृत्य उजागर हुआ है। गनीमत यह रही कि जिस व्यक्ति को पीड़िता बेची गई थी, उसकी इंसानियत और सूझबूझ से नाबालिग की जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Description

16 साल की उम्र में फंसाया, धमकियां देकर करता रहा शोषण

Description

शिकायत के अनुसार इस पूरे मामले की शुरूआत तब हुई जब पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र महज 16 वर्ष थी। आरोप है कि क्षेत्र के ही एक युवक ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपने जाल में उलझाया और उसका शारीरिक शोषण किया। जब डरी-सहमी पीड़िता ने इसका विरोध करना चाहा, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 के दौरान भी आरोपी लगातार उसे डराता-धमकाता रहा और शोषण करता रहा।

घुमाने के बहाने ले गया बद्दी, देह व्यापार का बनाया दबाव

यह मामला तब और भी भयावह हो गया जब 27 जुलाई 2026 को आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी ले गया। बद्दी पहुंचने के बाद आरोपी के असली इरादे सामने आ गए। उसने पीड़िता का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया और उस पर गलत काम (वेश्यावृत्ति) करने का भारी दबाव बनाने लगा। आरोपी लगातार उसे अजनबी लोगों से जबरन बात करने और मिलने के लिए मजबूर करता रहा।

जब अजनबी बना फरिश्ता, ऐसे बची पीड़िता की जान

हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब 8 अगस्त को आरोपी ने उस नाबालिग को एक अनजान व्यक्ति के हाथों बेच दिया। लेकिन, जिस अनजान व्यक्ति को पीड़िता बेची गई थी, उसने हैवानियत दिखाने के बजाय इंसानियत का बड़ा परिचय दिया। पीड़िता ने जब रोते हुए अपनी दर्दभरी आपबीती उस व्यक्ति को सुनाई, तो वह हैरान रह गया। उस अजनबी ने न केवल पीड़िता को अपने पास सुरक्षित रखा, बल्कि तुरंत पुलिस थाना तीसा से संपर्क साधा। अंततः, उस व्यक्ति और पुलिस की संयुक्त मदद से पीड़िता को उस नरक से निकालकर सकुशल उसके परिवारवालों तक पहुंचाया गया।

आरोपी की तलाश में दबिश जारी: एसडीपीओ

इस पूरे घटनाक्रम पर एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles