23.4 C
New York
Wednesday, August 19, 2026

Buy now

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में जिला मुख्यालय में गरजेगी भाजयुमो..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

वीरवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० Rajeev Bindal की अगुवाई में प्रदेश की युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी।

Description

भाजयुमों प्रदेश कांग्रेस सरकार को रोजगार, महँगाई, शिक्षण संस्थानों को बंद करने, 10 झूठी गारंटियो, क़ानून व्यवस्था, प्रदेश में बढ़ता नशे का कारोबार व अन्य मुद्दों पर घेरकर जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस धरना प्रदर्शन में पाँवटा साहिब विधानसभा से 100 से अधिक युवा भाग लेंगे।

Description

चरणजीत सिंह चौधरी ने पाँवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों के युवाओं से निवेदन किया हैं कि इस धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर भाग ले और इस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को अपने कार्यकाल में ठगने का ही काम किया है, अपने चुनावी घोषणा पत्र में और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चुनाव से पहले युवाओ को सरकार के विभागों में 5 लाख रोजगार देने के वादे किए गए थे। उन्होंने सार्वजनिक मंचों से वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही 1 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन इस सरकार को बने 4 साल होने वाले है,युवा आज भी सिर्फ इंतज़ार ही कर रहे है और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

अनेकों स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गए, क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। नशे का कारोबार हिमाचल प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। नशे से देवभूमि हिमाचल पूरे देश में बदनाम हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो की सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगी।

पाँवटा साहिब मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता और गिरिपार आँजभोज के युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान दास चौधरी ने भी युवाओ से इस धरना प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles