24.4 C
New York
Sunday, August 2, 2026

Buy now

सिरमौर में तेज रफ्तार का कहर, सड़क के किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला…मौके पर मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Description

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव टोकियों निवासी, ओम प्रकाश, पुत्र चुड़ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश सड़क के किनारे चल रहे थे, तभी नाहन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टोकियों गांव में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और वापस घटनास्थल पर ले आए।

Description

इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles