22.4 C
New York
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Sirmour: शंभूवाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; पिता की मौत, बेटा घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राष्ट्रीय राजमार्ग 07 (नाहन-पांवटा साहिब) पर शंभूवाला के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने के कारण बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 20 वर्षीय बेटा घायल हो गया।

Description

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिलाई क्षेत्र के क्यारी गुंडाह निवासी सानिया राम (60) अपने 20 वर्षीय बेटे जगपाल के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से नाहन की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शंभूवाला के पास पहुँची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सानिया राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Description

हादसे में घायल बेटे जगपाल को तुरंत स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही नाहन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर, निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles