ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चार ज़िलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि सक्रिय मॉनसून के कारण जलभराव, ट्रैफ़िक में रुकावट और सड़कों पर खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 7 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला ज़िलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर,…
Read MoreMonth: July 2026
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS और 16 HAS अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग; यहां देखें लिस्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 18 आईएएस एवं राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के 16 अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।2002 बैच के अभिषेक जैन, जो सलाहकार (रेगुलेटरी रिफॉर्म्स) और प्रधान सचिव (वित्त और योजना) थे, उन्हें फाइनेंशियल कमिश्नर (अपील) का पद सौंपा गया है। एक नोटिफिकेशन के अनुसार, 2010 बैच के सुदेश कुमार मोख्टा, जो पोस्टिंग का इंतज़ार…
Read Moreपांवटा साहिब के भारापुर में जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी झड़प; लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत आते गांव भारापुर (धौलाकुआं) में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने का गंभीर मामला सामने आया है। खेतों में हुई इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, वहीं एक महिला की बाजू टूटने की भी खबर है। माजरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस थाना माजरा में दर्ज पहले मामले…
Read MorePaonta Sahib : महिला की 10वी, 12वीं, B.A. व M.A. की मार्कशीट हुई गुम, शेयर कर ढूंढने में करें मदद..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब में एक शिक्षित महिला के दस्तावेज गुम हुए हैं, जिसकी शिकायत परिजनों ने अब पुलिस में दर्ज करवाई हैं। जानकारी अनुसार अवनतिका पत्नी सुरेश सिंह निवासी गांव पातलियों डा. बातामण्डी पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 10वी, 12TH, B.A. व M.A. की मार्कशीट दिनांक 12.03.2026 को पावटा साहिब में कही गुम हो गई है। जिसकी तलाश इन्होंने अपने स्तर पर कर ली है जो कही भी बरामद नहीं हुए है। शिकायतकर्ता व उनके परिजनों ने सोशल…
Read MoreHimachal : बिलासपुर से मंडी जा रही बस हादसे का शिकार, 16 लोग घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को बिलासपुर–मंडी राजमार्ग पर एक बस पलट गई, जिससे 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस बिलासपुर से मंडी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। हादसे के वक्त बस में लगभग 30 से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस ने कहा कि यात्रियों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें…
Read Moreहिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ”ऑरेंज अलर्ट” जारी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिलों तथा मंगलवार के लिए कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में सबसे अधिक 84.2 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा घमरूर में दर्ज की गई। इसके बाद धर्मशाला…
Read MoreHimachal: पति बना रास्ते का रोड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या; दिल दहला देने वाला कांड
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सोलन के जोहड़ पटियाला गांव में नेपाल मूल के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने चाकू से हमला कर हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। हत्या के पीछे कथित प्रेम प्रसंग की भी जांच की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने…
Read Moreप्रदेश स्तरीय कांग्रेस पार्टी की बैठक का हिस्सा बनें हरप्रीत सिंह रत्तन, हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल से खास मुलाकात..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, शिमला में शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय जनरल हाउस बैठक में आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस मंडल पौण्टा साहिब अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन ने भी शिरकत की। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि इस बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियां और आगामी…
Read MoreSirmour: धौलाकुआं में करंट लगने से श्रमिक की मौत, पत्नी और चार बेटियां हुईं बेसहारा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब के धौलाकुआं क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। 33 केवी विद्युत लाइन के समीप नई बिजली लाइन बिछाने के दौरान 45 वर्षीय श्रमिक बारूराम की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे धौलाकुआं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, बारूराम पिछले कई वर्षों से बिजली विभाग के एक ठेकेदार के अधीन कार्यरत था। उसके परिवार का पूरा गुजारा उसकी दिहाड़ी मजदूरी पर ही निर्भर था। उसकी असमय…
Read Moreप्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति, बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे भाजपा की विचारधारा : सुरेश कश्यप
प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति, बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे भाजपा की विचारधारा : सुरेश कश्यप कांग्रेस सरकार जनविरोधी नीतियों में व्यस्त, युवाओं को रोजगार नहीं मिला; चर्चा में रही केवल उपमुख्यमंत्री की बेटी की नियमित नियुक्ति : सुरेश कश्यप भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर का दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ आज पाँवटा साहिब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठन का प्रशिक्षण केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित…
Read More