25.4 C
New York
Saturday, July 25, 2026

Buy now

सिरमौर के युवक ने राजस्थान में उठाया खौफनाक कदम, होटल में करता था काम; परिवार में पसरा मातम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

रोजगार की तलाश में राजस्थान गए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक युवक द्वारा कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत झाकंडो निवासी 21 वर्षीय सचिन ठाकुर पुत्र कंवर ठाकुर के रूप में हुई है। सचिन का शव राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित एक होटल के पिछले हिस्से में फंदे से लटका हुआ मिला।

Description

ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो दोस्तों ने की तलाश

Description

जानकारी के अनुसार सचिन पिछले करीब एक साल से गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ श्रीगंगानगर के एमबीएच होटल में काम कर रहा था। गुरुवार देर रात जब सचिन अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो उसके साथियों ने उसे कई बार फोन किया। फोन रिसीव न होने पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने होटल परिसर में उसके कमरे व आसपास उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे साथियों ने सचिन का शव होटल के पिछले हिस्से में फंदे से लटकता हुआ पाया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, गंगानगर रवाना हुए परिजन

साथियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और सचिन के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता कंवर ठाकुर और गांव के कुछ लोग श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना से पूरे झाकंडो इलाके में शोक की लहर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles