27.9 C
New York
Friday, July 24, 2026

Buy now

दुःखद : ट्रांसगिरी क्षेत्र के कमरऊ निवासी पूर्व BDC सदस्य शुपाराम का देहांत, क्षेत्र में शोक की लहर..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

ट्रांसगिरी के कमरऊ की महान शख्सियत पूर्व बीडीसी सदस्य शुपा राम जी का आज देहअवसान हो गया. वह 80 साल के थे ओर पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्होने कमरऊ स्थित अपने आवास पर आज अंतिम सांस ली.पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शर्मा के फेफडो में संक्रमण हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था. लंबे इलाज के बाद आज उनका देहांत हो गया. वह बीडीसी मैंबर रहे. उनकी समाज सेवा के कारण लोगो ने उनको निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना था. वह मशहूर पहाडी कलाकार ओर शायर रहे. उन्होने रामायण के शलौकों को पहाडी में तब्दील करके उस पर ज्ञानवर्धक गीत बनाए थे. शादी समारोह में शर्मा जी समां बाँध दिया करते थे. उनके गीत आज लोगो के कानो में गूंजते है. उनके रूखसत होने की खबर सुनते ही आज कमरऊ ही नही आस पास के गांव के लोगो की भी आँखे नम हो गयी है. करीब तीन महीने पहले शर्मा जी मेरी गाडी मे कमरऊ से तिलौरधार तक आए थे तब उन्होंने मुझे पहाडी दोहे ओर रामायण के शलौक सुनाए थे. वह रामायण के जबरदस्त ज्ञाता थे, जिसके शलौक उनके कंठस्थ थे. मैं पत्रकारीता के लिए उनसे इतिहास की जानकारी लेता रहता था. वह ट्रांसगिरी के बारे में अच्छी समझ रखते थे. उन्होने कहा था वह एक किताब लिख रहे है. वह बहुत ही नेकदिल ओर बुद्धिमान जानकारी रखने वाले शख्स थे.

Description

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles