27.9 C
New York
Friday, July 24, 2026

Buy now

संकट में बने मददगार: नाहन-कालाअंब सड़क पर फंसी दो युवतियों की मदद को आगे आए तीन युवा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सड़क पर किसी की निस्वार्थ मदद करना ही इंसानियत की सच्ची पहचान है। ऐसा ही एक सराहनीय मामला नाहन-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने आया है, जहां अपनी कार से जा रहे संगड़ाह के तीन युवाओं ने बीच रास्ते पेट्रोल खत्म होने के कारण परेशान हो रही दो युवतियों की न केवल मदद की, बल्कि पूरी व्यवस्था होने तक उनके साथ बने रहे। युवाओं की इस संवेदनशीलता और मदद की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है।

Description

जानकारी के अनुसार, दो युवतियां अपनी स्कूटी पर कालाअंब से नाहन की ओर आ रही थीं। इसी दौरान अंबवाला के पास अचानक उनकी स्कूटी का पेट्रोल समाप्त हो गया और वे रास्ते में फंस गईं। उसी समय नाहन से कालाअंब की तरफ अपनी कार में जा रहे तीन युवाओं ने युवतियों को परेशान हालत में देखा और तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी।

Description

युवाओं ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी देरी के मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने अपनी कार को तुरंत वापस मोड़ा और युवतियों के साथ मिलकर स्कूटी को धक्का मारते हुए सुरक्षित स्थान की तरफ आगे बढ़ाया। इसके बाद सैनवाला (काली मंदिर) के पास पहुंचकर उन्होंने युवतियों को अपनी गाड़ी में बैठाया और पास के पेट्रोल पंप तक ले गए।

वहां बोतल में पेट्रोल भरवाने के बाद वे वापस स्कूटी के पास आए, उसमें पेट्रोल डाला और स्कूटी को चालू करवाया। जब तक युवतियां पूरी तरह से आश्वस्त होकर अपने आगे के सफर के लिए रवाना नहीं हो गईं, तब तक वे युवा पूरी जिम्मेदारी के साथ वहीं डटे रहे।

मदद करने वाले युवाओं में राहुल, संदीप और ललित कंठ शामिल हैं, जो मूल रूप से सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के रहने वाले हैं। यह तीनों युवा कालाअंब के मैंथापाल में ‘MRL Transport’ के नाम से अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। संकट के समय में युवाओं द्वारा दिखाई गई इस मुस्तैदी और सामाजिक जिम्मेदारी की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles