26.8 C
New York
Thursday, July 23, 2026

Buy now

सिरमौर में रिश्ते शर्मसार: मामूली बहस के बाद भांजे ने मामा पर किया जानलेवा हमला

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उपमंडल शिलाई के अंतर्गत टिम्बी क्षेत्र में एक रिश्तेदार द्वारा ही हमला करने का मामला सामने आया है। रास्ते में आराम कर रहे एक व्यक्ति पर उसके ही भांजे ने कहासुनी के बाद पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Description

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बबलू (निवासी गांव दुबोड, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) ने पुलिस थाना शिलाई में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि 21 जुलाई को वह अपने जीजा जगदीश के साथ टिम्बी बाजार से पैदल अपने घर लौट रहा था। घर के रास्ते में वे दोनों थकान मिटाने के लिए सड़क किनारे बैठकर आराम करने लगे। इसी दौरान वहां उसका भांजा बाबू राम पहुंच गया।

Description

शिकायतकर्ता के अनुसार, मौके पर पहुंचते ही बाबू राम की उसके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी और बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाबू राम ने अचानक जमीन से पत्थर उठाकर बबलू के चेहरे पर दे मारा। पत्थर लगने से बबलू लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने शिलाई थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगामी जांच जारी है और घायल का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles