जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन नाहन 23 जुलाई। जिला सिरमौर में पीएमएसएस जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित है। यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर डा0जे0पी0 बलोदी ने देते हुए बताया कि छठी कक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जवाहन नवोदय…
Read MoreDay: July 23, 2026
जर्जर सड़कों एवं बेलगाम ट्राला-टिपर संचालन के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने उठाई बुलंद आवाज, एसडीएम को सौंपा विस्तृत ज्ञापन
जर्जर सड़कों एवं बेलगाम ट्राला-टिपर संचालन के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने उठाई बुलंद आवाज, एसडीएम को सौंपा विस्तृत ज्ञापन भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता की अध्यक्षता में आज मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, नव मतदाता जोड़ो अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की स्थानीय…
Read Moreसिरमौर में रिश्ते शर्मसार: मामूली बहस के बाद भांजे ने मामा पर किया जानलेवा हमला
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उपमंडल शिलाई के अंतर्गत टिम्बी क्षेत्र में एक रिश्तेदार द्वारा ही हमला करने का मामला सामने आया है। रास्ते में आराम कर रहे एक व्यक्ति पर उसके ही भांजे ने कहासुनी के बाद पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बबलू (निवासी गांव दुबोड, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) ने पुलिस थाना शिलाई में शिकायत दर्ज…
Read Moreसिरमौर के देवांश और आराध्या नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उत्तराखंड के देहरादून में 14 से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के होनहार निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। क्लब के दो उभरते शूटर देवांश चौहान और आराध्या राजपूत ने अपने-अपने वर्गों में बेहतरीन अंक हासिल कर आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि पर पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, प्रशिक्षकों और सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता…
Read Moreनाहन नगर परिषद में 3 महीने से अटका शपथ ग्रहण, डीसी से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) नगर परिषद के चुनाव संपन्न हुए करीब तीन महीने का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाई जा सकी है। इसके चलते शहर के विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं और चुने हुए पार्षद अपने-अपने वार्डों में जनता के कार्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भाजपा समर्थित पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में…
Read More