ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल-उत्तराखंड सीमाक्षेत्र पौण्टा साहिब के यमुना नदी में चोटिल घोल दिखाई दिया। वहाँ पर तैनात गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर उफनती नदी से इस जीव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और वन्य प्राणी जीव संरक्षण व फॉरेस्ट विभाग के हवाले किया। जिसके उपरांत विभाग इस जीव के ईलाज में जुट गया हैं।

गौरतलब हो कि पहाड़ी राज्य हिमाचल व उत्तराखंड के सीमावर्ती जंगलों से ये जीव पानी व अन्य खाद्य सामग्री ढूंढने के लिए हाईवे पर व नदी किनारों तक आ जाते हैं। जिस दौरान गाड़ी से टक्कर होने से भी वह घायल हो जाते हैं।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह जीव भी नदी पार करते तेज़ पानी के बहाव में फंस गया या नेशनल हाईवे पर किसी गाड़ी से टकरा कर घायल हो गया हो, जिससे उसकी एक टांग पूरी तरह टूट चुकी हैं और वह बुरी तरह घायलावस्था में हैं।
हालांकि, अब वन्य जीव संरक्षण विभाग उसके ईलाज में जुट गया हैं। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें इस बेजुबान की जान बचाने में लगे युवाओ की भी लोग तारीफ कर रहे हैं।

