35.5 C
New York
Wednesday, July 15, 2026

Buy now

हिमाचल में शिमला जिले के रामपुर में HRTC बस खाई में गिरी, 1 यात्री की मौत, 15 लोग घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हुई है. रामपुर बुशहर उपमंडल में बुधवार शाम करीब सात बजे खोलीघाट के समीप घोटोला में एचआरटीसी बस खाई में गिर गई.

Description

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि बस में लगभग 20 से 22 यात्री सवार होने की संभावना जताई जा रही है.  बताया जा रहा है कि 15 लोग अब तक घायल हुए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके से घायलों को निकाया है.

बताया जा रहा है कि रामपुर खोलीघाट रूट पर यह बस जा रही थी औऱ करीब शाम को सात बजे यह हादसा पेश आया है. सड़क से बस करीब 50-60 फीट नीचे गिरी है. हालांकि, हादसे की वजह सामने नहीं आई है. उधर, सभी घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि खोलीघाट के पास बस से चालक ने नियंत्रण खो दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए मौके की तरफ भागे.

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि  रामपुर बुशहर के ननखड़ी क्षेत्र के खोलीघाट के समीप शाम हुए दर्दनाक एचआरटीसी बस हादसे की खबर अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है. इस भीषण दुर्घटना में कुछ यात्रियों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है. मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर इस कठिन घड़ी में परिजनों को संबल और यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमों को तुरंत बचाव कार्य में तेजी लाने और त्वरित राहत पहुंचाने के कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को तुरंत उपचार के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर पहुंचाया गया है. खनेरी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों और प्रशासन से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क साधकर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं मिलें. डॉक्टरों की एक विशेष टीम को घायलों की चौबीसों घंटे निगरानी करने और उनकी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है. प्रशासन को घायलों और प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करने के सख्त आदेश दिए गए हैं. हम लगातार खनेरी अस्पताल के चिकित्सकों और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहे. मैं ईश्वर से सभी घायल भाई-बहनों के जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करता हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles