ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907A पर देर शाम करीब 7:30 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार लोगों में तीन की मौत हो गई हैं और एक अन्य घायल है।
जानकारी अनुसार सराहां अस्पताल के निचली तरफ नेशनल हाईवे पर एक तीखे मोड पर कार नंबर HP16AA 4719 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में लुढक गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़कर खाई में जा गिरी।
पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा हैं। घायल को डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रीना शर्मा पत्नी रामलाल शर्मा निवासी घरगौण पलाशो तथा 65 वर्षीय कार चालक अधिकारी जेटली पुत्र रमाकांत निवासी सराहा की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि घायल 60 वर्षीय उर्मिल जेटली पत्नी अधिकारी जेटली ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

वही, 33 वर्षीय यशस्वी जेटली पुत्र अधिकारी जेटली का डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तथा मृतकों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। मृतकों के शवों को शव गृह में रखा गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत तथा एक के घायल होने की पुष्टि की है। वही एसडीएम पच्छाद डॉक्टर प्रियंका चंद्र ने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत जारी की गई है। जबकि घायल को पांच हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।

