26.7 C
New York
Sunday, July 12, 2026

Buy now

नाहन का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार; पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला मुख्यालय नाहन में स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है, जो नाहन शहर का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Description

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई आज 12 जुलाई को अमल में लाई गई, जब स्पेशल डिटेक्शन सेल नाहन की एक पुलिस टीम क्षेत्र में रूटीन गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूत्र से गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में नशे की खरीद-फरोख्त का एक अवैध धंधा चल रहा है। सूचना में बताया गया कि जय सिंह नाम का एक युवक इलाके में धड़ल्ले से मादक पदार्थों की तस्करी और बेचने के धंधे को अंजाम दे रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत जाल बिछाया और संदिग्ध युवक जय सिंह को घेराबंदी करके काबू कर लिया। पुलिस टीम द्वारा जब मौके पर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 01.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना पूरा नाम जय सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी मकान नंबर 391/11, बाल्मीकि बस्ती, नजदीक बवेजा पेट्रोल पंप, नाहन बताया। नशीले पदार्थ की खेप मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत उसे ज़ब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में गहनता से आगामी अन्वेषण कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लेकर आया था और शहर में किन-किन लोगों को इसे सप्लाई किया जाना था। इस मामले में जुड़े अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles