28.5 C
New York
Wednesday, July 8, 2026

Buy now

माजरा बाजार में खूनी संघर्ष: मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर चाकू से हमला; मामला दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आते पुलिस थाना माजरा के बाजार के समीप सरेराह गुंडागर्दी और चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों का रास्ता रोककर न केवल मारपीट की गई, बल्कि बीच-बचाव करने आए एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Description

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला शिकायतकर्ता अदित्य चौधरी (निवासी गांव मटक-माजरी, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर) के बयानों पर दर्ज किया गया है। अदित्य चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम के समय अपने चचेरे भाई हिमांशु के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर माजरा बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जैसे ही वे राजा की दुकान के समीप पहुंचे, तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए आतीक (पुत्र आमीर खान) और जाकरिया (पुत्र अयूब, दोनों निवासी माजरा) ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन बीच रास्ते में रोक लिया। बाइक रोकते ही दोनों आरोपियों ने हिमांशु के साथ तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles