21 C
New York
Monday, July 6, 2026

Buy now

हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ”ऑरेंज अलर्ट” जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

Description

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिलों तथा मंगलवार के लिए कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में सबसे अधिक 84.2 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा घमरूर में दर्ज की गई। इसके बाद धर्मशाला में 39.2 मिमी, नैना देवी में 28.2 मिमी, मुरारी देवी में 26.2 मिमी, धर्मपुर में 16.2 मिमी, मशोबरा में 16 मिमी, कुकुमसेरी में 15.6 मिमी, मलराओं में 15 मिमी, ऊना में 14.2 मिमी, कसौली और भरमौर में 14-14 मिमी, काहू में 13.2 मिमी, शिमला में 12.4 मिमी तथा देहरा गोपीपुर में 11.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार शाम से पिछले 24 घंटों के दौरान सुंदरनगर, कांगड़ा और मुरारी देवी क्षेत्र में गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

बारिश के बीच बिलासपुर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, कुकुमसेरी में रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, एक से पांच जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में 27.2 मिलीमीटर (सामान्य) के मुकाबले 44.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 63 प्रतिशत अधिक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles