हिल स्टेशन भीड: शिमला में 45 दिनों में पहुंचे 15 लाख वाहन, पुलिस ने अपनाई 5 सूत्रीय यातायात योजना

हिल स्टेशन भीड: शिमला में 45 दिनों में पहुंचे 15 लाख वाहन, पुलिस ने अपनाई 5 सूत्रीय यातायात योजना

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला में एक मई से 15 जून के बीच लगभग 15 लाख वाहनों के पहुंचने के मद्देनजर पुलिस ने गर्मियों में पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए पांच-सूत्रीय रणनीति अपनाई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यातायात के उपायों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, कड़ी निगरानी, वैकल्पिक रास्तों की मैपिंग और सार्वजनिक वाहनों को बढ़ावा देना शामिल है। पिछले 45 दिनों में शिमला में आईं 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां गर्मी की छुट्टियों के लिए स्कूल बंद होने के साथ ही बड़ी संख्या…

Read More

हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 दिन ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 दिन ओलावृष्टि की चेतावनी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में जहां बुधवार को मौसम खराब रहा और राजधानी में दोपहर बाद धुंध छा गई और हल्की बारिश हुई। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी कहीं बादल व बारिश तो कहीं धूप का दौर देखने को मिला। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज व तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 18 व 19 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को…

Read More

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर वित्तीय गतिरोध समाप्त, हिमाचल को हर साल मिलेगी 100 करोड़ यूनिट बिजली

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर वित्तीय गतिरोध समाप्त, हिमाचल को हर साल मिलेगी 100 करोड़ यूनिट बिजली

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से लंबे समय से लंबित किशाऊ बांध परियोजना को लेकर बड़ा वित्तीय गतिरोध समाप्त हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में परियोजना के वित्तीय ढांचे पर महत्वपूर्ण सहमति बनी, जिससे 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 422 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। टौंस नदी पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर प्रस्तावित इस परियोजना में विद्युत घटक…

Read More

दर्दनाक हादसा: 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो लोगों की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर…

Read More

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड : 7 दिन के पुलिस रिमांड पर दोनों शूटर, अब खुलेंगी साजिश की परतें

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड : 7 दिन के पुलिस रिमांड पर दोनों शूटर, अब खुलेंगी साजिश की परतें

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राजधानी शिमला के चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों शूटरों को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस सनसनीखेज मामले में अब पुलिस का पूरा ध्यान हत्या की साजिश रचने वाले उस मुख्य मास्टरमाइंड को बेनकाब करने पर टिक गया है। जानकारी के अनुसार शूटर आशीष (22) और दीपक (25) को 22 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इस वारदात के महज 40 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से दबोचा गया था और आरोपियों के…

Read More

पांवटा साहिब के खारा जंगल में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ टाइगर, ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी

पांवटा साहिब के खारा जंगल में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ टाइगर, ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उपमंडल पांवटा साहिब के वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से एक टाइगर (बाघ) की मौजूदगी दर्ज की है। जंगल में टाइगर के ताजा पदचिह्न (पगमार्क) मिलने के बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बेहद तेज कर दी है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रेंज अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, वन खंड अधिकारी मुदसर और वन रक्षक वीरेंद्र चौहान की टीम पिछले कुछ दिनों से खारा जंगल में टाइगर की गतिविधि पर लगातार नजर रखे हुए थी। इसी…

Read More

Sirmour: विक्रम बाग मार्ग पर बेकाबू टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर; युवक घायल

Sirmour: विक्रम बाग मार्ग पर बेकाबू टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर; युवक घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत खजूरना-विक्रम बाग मार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमन कुमार निवासी गांव व डाकघर विक्रम बाग, तहसील नाहन ने बताया कि बीते कल सुबह करीब 8:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल (HP 18A 5157)…

Read More

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, चंबा ड्राइवर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, चंबा ड्राइवर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में हुए चालक हरविंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस जांच में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तीसा थाना पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस जांच के अनुसार, मृतक हरविंद्र सिंह पेशे से चालक था। उसका गांव की…

Read More

मेहनत का शानदार ईनाम! 10वीं कक्षा की टॉपर छात्रा बनी एक दिन की DC, कुर्सी पर बैठ सुनीं जनसमस्याएं

मेहनत का शानदार ईनाम! 10वीं कक्षा की टॉपर छात्रा बनी एक दिन की DC, कुर्सी पर बैठ सुनीं जनसमस्याएं

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती, और अगर मेहनत सच्ची हो, तो सपने हकीकत में बदलते देर नहीं लगती। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूल की वर्दी पहने एक छात्रा ने जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक पद (डीसी) की कुर्सी संभाली। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिला टॉप करने वाली मेधावी छात्रा अलीषा को मंडी जिला प्रशासन ने सम्मानित करते हुए एक दिन का डीसी बनाया। कोटली के एक…

Read More

मिलिए हिमाचल के ‘नन्हे बाहुबली’ से! 9 साल की उम्र में उठाया 80 KG वजन; स्टेट पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

मिलिए हिमाचल के ‘नन्हे बाहुबली’ से! 9 साल की उम्र में उठाया 80 KG वजन; स्टेट पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) कहते हैं प्रतिभा और हौसले किसी उम्र के मोहताज नहीं होते। इस बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के मात्र 9 साल के नन्हे खिलाड़ी अरमान शर्मा ने। ग्राम पंचायत सुनहाणी के गांव मनहन के रहने वाले अरमान ने धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक खास बात यह रही कि 9 वर्षीय अरमान शर्मा पूरे इवैंट…

Read More