31.9 C
New York
Tuesday, June 30, 2026

Buy now

सिरमौर में क्रिकेट ग्राउंड पर खूनी संघर्ष: युवक ने बैट से किए सिर पर ताबड़तोड़ वार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के तहत पुरुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्वालापुर ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक पर बैट से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुरुवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जून को शिकायतकर्ता प्रिंस कपूर (पुत्र मुंशी राम, निवासी गांव शमाह पमता, डाकघर शवगा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर) ने पुरुवाला थाने में इस संदर्भ में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सोमवार (29 जून) को ज्वालापुर ग्राउंड में खेलने के लिए गया हुआ था, जहाँ पर पहले से ही काफी संख्या में स्थानीय लड़के आपस में क्रिकेट खेल रहे थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान वहाँ पर उत्तराखंड नंबर की एक गाड़ी (UK07AU 4725) आकर रुकी। गाड़ी में से अशोक कुमार नामक एक युवक हाथ में क्रिकेट बैट लेकर नीचे उतरा और ग्राउंड में मौजूद रितिक नाम के लड़के के साथ बहसबाजी करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अशोक कुमार ने हाथ में पकड़े बैट से रितिक के सिर पर ताबड़तोड़ 2-3 वार कर दिए। इस अचानक हुए हमले में रितिक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुरुवाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद की मुख्य वजह क्या थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगामी तफ्तीश व छानबीन जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles