18.5 C
New York
Thursday, June 25, 2026

Buy now

Sirmour: कोलर में 210 नशीले कैप्सूलों के साथ बाइक सवार तस्कर धरा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। SIU नाहन की टीम ने कोलर क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ रंगे हाथों दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में युवाओं को नशा सप्लाई करने के अवैध धंधे में संलिप्त था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना माजरा में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 जून को SIU नाहन की पुलिस टीम सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोलर इलाके में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि देववाला (डाकघर हरिपुर खोल, तहसील पांवटा साहिब) का रहने वाला ‘इंतजार’ (पुत्र खलील मोहम्मद) रणजीतपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल (नंबर- HR71D-6835) पर सवार होकर कोलर की ओर आ रहा है। सूचना में साफ कहा गया था कि उसके पास भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल हैं, जिन्हें वह कोलर और उसके आसपास के इलाकों में बेचने की फिराक में है।

गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत जाल बिछाया और रणजीतपुर की तरफ से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को कोलर के पास रोक लिया। जब पुलिस टीम ने तत्परता से आरोपी इंतजार की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 210 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी इन कैप्सूलों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या मेडिकल पर्ची पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल को तुरंत जब्त कर लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles