22.4 C
New York
Monday, June 22, 2026

Buy now

चिट्टा बना काल! इंजेक्शन लेने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत…मौत; दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे का खौफ एक बार फिर सामने आया है। यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चिट्टे का इंजेक्शन लिया था, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुकाबिक, मामला जिले के ठियोग क्षेत्र का है। 21 वर्षीय हरदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हरदीप सिंह के अनुसार, वह एक निजी होटल में वेटर के रूप में कार्यरत है और होटल के स्टाफ क्वार्टर में अपने दो साथियों उमेश और करण के साथ रह रहा था। हरदीप सिंह ने बताया कि 19 जून की रात को करण का दोस्त बलवंत उर्फ रवि रावत उनके कमरे पर आया था। इसके बाद दोनों ने सफेद गांठ जैसी सामग्री को पानी के साथ गर्म किया और फिर उसे सिरिंज में भरकर इंजेक्शन लिया था। इसके कुछ समय बाद करण की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई।

मामला दर्ज

चश्मदीद हरदीप के बयानों के आधार पर ठियोग पुलिस ने आरोपी बलवंत उर्फ रवि रावत के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालांकि प्राथमिक शिकायत में इस पदार्थ को ‘चिट्टा’ बताया गया है, लेकिन मौत की वास्तविक तकनीकी वजहों का सटीक खुलासा विसरा रिपोर्ट और फोरेंसिक लैब की जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles