ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, न्यू शिमला थाना के SHO सस्पेंड; SSP ने की कार्रवाई

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, न्यू शिमला थाना के SHO सस्पेंड; SSP ने की कार्रवाई

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) को कर्तव्यों के निर्वहन में उनका प्रदर्शन असंतोषजनक पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने प्रदर्शन की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया। सिंह ने बताया कि एसएचओ को पिछले महीने उनके औसत से कम प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन नवीनतम समीक्षा में उनके कामकाज में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं पाया गया।

एसएसपी ने कहा कि जो अधिकारी अपने कर्तव्यों का प्रभावी और दक्षता के साथ निर्वहन करने में विफल रहेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment