शेयर कर ढूंढने में करें मदद, शिमला के कुमारसैन की 32 वर्षीय महिला सोलन से लापता..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

शिमला के कुमारसैन से एक 32 वर्षीय महिला एकाएक गुमशुदा हैं। महिला की लोकेशन आखिरी बार सोलन की पाई गई हैं। परिजनों ने महिला के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई हैं, साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया व मीडिया से उन्हें ढूंढ निकालने की गुहार लगाई हैं।

जानकारी अनुसार साक्षी शर्मा पत्नी मित्तल दत्ता सोलन के लवीघाट से लापता पाई गई हैं। वह आखिरी बार बीते कल दोपहर 12:30 बजे के आसपास वहाँ देखी गई थी, जब वह हल्के नीले रंग की कमीज़ और लाल रंग का दुपट्टा पहने हुए थी।

महिला के पति का कहना है कि वह लवीघाट से सोलन बाईपास की ओर गई थी, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है ।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और अगर किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो वे इस नम्बर 70189 42091 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी लोगो से सहयोग की अपील की हैं।

Related posts

Leave a Comment