24.2 C
New York
Tuesday, June 9, 2026

Buy now

शिलाई भाजपा के विरोध की चिंगारी बाद रोनहाट कॉलेज को लेकर सरकार का यू-टर्न..

उद्योग मंत्री ने फेसबुक पेज पर कॉलेज पुनः शुरू करने की दी जानकारी..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

शिलाई के रोनहाट कॉलेज को फिर खोलने के आसार दिखने लगे हैं। विरोध की चिंगारी सुलगने से पहले ही सरकार ने यू-टर्न लिया हैं। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर रोनहाट कॉलेज पुनः शुरू करने की जानकारी सांझा की हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की और से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई हैं।

बता दें कि मंगलवार को शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पौण्टा साहिब में पत्रकार वार्ता में कहा था कि अगर सरकार ने रोनहाट कॉलेज को पुनः नहीं खोला तो शिलाई भाजपा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने शिलाई से मंत्री हर्ष वर्धन चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिलाई ब्लॉक में पंचायती राज चुनाव में करारी हार से बौखला कर मंत्री जी ने यह फैसला लिया हैं। बलदेव तोमर ने यह भी कहा कि शिलाई विधानसभा के ब्लॉक में अभी तक भी BDC अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख जारी नहीं हुई हैं, जिसका सीधा मतलब है कि मंत्री के इशारे पर सरकार वहाँ BDC के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के समीकरण बिगड़ना चाहती हैं। जिसके लिए वह इसे और लंबा खींच रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles