दुःखद : महाराजा अग्रसेन सभा सदस्य व व्यवसायी अरविंद सिंघल का आकस्मिक निधन, शहर में शोक की लहर..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब में एक दुखद समाचार सामने आया हैं। महाराजा अग्रसेन सभा के सदस्य अरविन्द सिंघल (57) का आकस्मिक निधन हुआ है। जिससे शहर में शोक की लहर व्याप्त हैं।
पूर्व नगर परिषद चेयरमैन संजय सिंघल ने जानकारी दी कि अरविंद सिंघल के आकस्मिक निधन से सभी व्यापारी वर्ग में शोक व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद सिंघल पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
जिसका परिजन उपचार करवा रहे थे। लेकिन आज अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 09.06.2026 को प्रातः 10:00 बजे पांवटा साहिब स्वर्गधाम में विधि पूर्वक होगा।
बता दें कि अरविंद सिंघल बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे, जो सामाजिक कार्यो में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके अचानक इस तरह चले जाने से शहर शोक में डूबा हैं। वह पौण्टा शहर के मुख्य व्यवसायियों में एक थे, उनकी बाज़ार के अंदर कपड़े की दुकान भी हैं। वहीं, पांवटा साहिब व्यापार मंडल ने उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की हैं और परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रकट की हैं।

