22.8 C
New York
Monday, June 8, 2026

Buy now

Sirmour: सब्जी विक्रेता ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? पुलिस जांच में सामने आई यह वजह

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य गेट पर आज सुबह एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त करने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय जगत सिंह (पुत्र स्वर्गीय श्री रूप सिंह), निवासी गांव देवना, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में हुई है, जो नाहन में सब्जी बेचने का काम करते थे।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना नाहन की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों सुभाष चंद और सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में शव का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाई। शुरुआती जांच में शरीर पर फंदे के अलावा अन्य कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

जांच के दौरान मृतक के भाई बीर सिंह, धनवीर सिंह और लेखराज भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों और साथ में ही सब्जी की दुकान करने वाले बीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि जगत सिंह अत्यधिक शराब के सेवन के आदी थे। इस वजह से उनके लिवर और किडनी खराब हो चुके थे और वे पिछले काफी समय से अपनी इस बीमारी के कारण अत्यधिक मानसिक परेशान चल रहे थे। परिजनों ने इस घटना में किसी भी तरह का शक-शुबा होने से इनकार किया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles