Sirmour : नवनिर्वाचित 17 जिला परिषद सदस्यों को DC सिरमौर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में शनिवार को जिला परिषद हाल में सभी 17 सदस्यों को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन किया। जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि जिला परिषद वार्ड नंबर 1 से लेकर 17 तक के सभी सदस्यों को क्रमवार शपथ दिलाई गई।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार जल्द ही जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तिथि सुनिश्चित कर सदस्यों को इसकी जानकारी दी जाएगी। शनिवार को शपथ लेने वाले जिला परिषद सदस्यों में वार्ड एक नौहराधार से हंसराज, वार्ड दो दानाघाटो से अंकिता ठाकुर, वार्ड तीन रास्त से सुनीता पोज्टा, वार्ड चार शिलाई से इंदु बाला, वार्ड पांच टिटियाणा से बलवीर सिंह पुंडीर, वार्ड छह सतौन से खत्री सिंह ठाकुर, वार्ड सात भगानी से शिवानी मेहरा पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
वहीं, वार्ड आठ भाटावाली से रोहित चौधरी, वार्ड नौ पातलियों से अरिकेश जंग, वार्ड दस धौलाकुआं से भगवान दास चौधरी, वार्ड 11 बनकला से अंकिता शर्मा, वार्ड 12 त्रिलोकपुर से प्रोमिला देवी, वार्ड 13 ददाहू से शिवानी कुमारी, वार्ड 14 सराहां से बलदेव सिंह भंडारी, वार्ड 15 लाना भलटा से लेखराज बाच्छल, वार्ड 16 करगाणू से रितुबाला और वार्ड 17 नेरी कोटली से सरोज बाला ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में जिला परिषद सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।

