जिला परिषद सदस्य के तौर पर खत्री ठाकुर ने ली शपथ, जीत के बाद लोगों के बीच पहुंच कर जताया आभार..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में शनिवार को जिला परिषद हाल में सभी 17 सदस्यों को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन किया। इसी कड़ी में वार्ड छह सतौन से खत्री सिंह ठाकुर ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
वहीं, चुनाव जीतने के बाद वापस नहीं आने की परंपरा को तोड़कर खत्री ठाकुर ने शुक्रवार को आँजभोज क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता मनीष तोमर भी उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य निर्वाचित होने उपरांत खत्री ठाकुर ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी उनके साथ हर पल खड़े होने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जो उनके ऊपर भरोसा जताया, उन्हें ज़िला परिषद चुनाव जिताया है, उसके बदले वह समस्त लोगों को आश्वासन देना चाहते है कि विधायक कि तर्ज पर जन कल्याण के कार्य किये जाएँगे।
इस दौरान कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने कहा कि जीत के बाद खत्री ठाकुर ने क्षेत्र का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने मत के रूप में लोगों द्वारा दिए गए कर्ज़ को चुकाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद चुनाव जितने के तुरंत बाद भाई खत्री ठाकुर के साथ आँजभोज के भर्ली-आगरो पंचायत के अंबाड़ा में पहुंचकर लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया, उनकी जरूरतों और समस्याओं को जाना और जल्दी से जल्दी समाधान करने का वादा किया हैं।

