ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार टैंपों ने स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। स्कूल जा रही थी छात्रा जानकारी के मुताबिक, हादसा मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास हुआ। मृतक छात्रा की पहचान अनु (17 वर्षीय) पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप…
Read MoreMonth: May 2026
शिकारी देवी मंदिर से लौट रहे युवकों के साथ भयानक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 2 की मौके पर मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला मंडी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे चार युवकों की आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जंजैहली पुलिस को रात करीब एक बजे सूचना मिली कि शिकारी माता सड़क मार्ग पर एक कार (HP 87-2981) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना…
Read Moreहिमाचल में खौफनाक ट्रैंड! 4 दिनों में आत्महत्या की तीसरी घटना, अब विवाहिता ने दी जान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम पंचायत चांदपुर के क्यारा गांव में एक 36 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिंताजनक बात यह है कि चांदपुर क्षेत्र में पिछले महज 4 दिनों के भीतर आत्महत्या की यह तीसरी घटना है, जिसने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतका की पहचान गरिमा (36) पत्नी विवेक कुमार निवासी क्यारा, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर…
Read Moreराज्य चुनाव आयोग ने नहीं दी पुलिस जवानों व होमगार्ड जवानों की भर्ती की मंजूरी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकाय चुनावाें के कारण आदर्श आचार संहिता लगी है। इसे देखते हुए राज्य चुनाव आयोग ने सरकार को 700 पुलिस जवानों व 800 होमगार्ड जवानों की भर्ती की अनुमति नहीं दी है। आयोग से अनुमति नहीं मिलने के कारण राज्य में फिलहाल यह भर्ती टल गई है। अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समाप्त होने के बाद अगले माह ही यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य में इन दिनों शहरी निकायों व त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आम…
Read Moreपूर्व पार्षदों ने की वार्ड-05 के बाल्मीकि बस्ती की अनदेखी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी सर्वशक्ति भटनागर करेंगी समस्या का समाधान..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पौण्टा साहिब के वार्ड नम्बर 05 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सर्वशक्ति भटनागर ने अपना चुनावी प्रचार तेज़ कर दिया हैं। जिससे उन्हें वार्ड के अंदर भरपुर समर्थन मिल रहा हैं। ऐसे में वह अपने लक्ष्य की और अग्रसर होती नजर आ रही हैं। सर्वशक्ति भटनागर के जोरदार जनसंपर्क अभियान से विरोधी भी घबराने लगे हैं। वह घर-घर जाकर प्रचार कर रही है। विकास को मुख्य मुद्दा बना कर लोगों के बीच रख रही हैं। सर्वशक्ति भटनागर ने लोगों से अपील की है कि वह उन्हें भारी…
Read More“नशे के खिलाफ अभियान” से जुड़े हैं वार्ड नम्बर 09 का निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह मिक्का..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब नगर परिषद में हॉट सीट बनी वार्ड नंबर 9 में इंद्रजीत सिंह मिक्का को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। इस वार्ड में सबसे अधिक युवा वोटर है। दरअसल, वार्ड नंबर 9 में युवाओं का एक बड़ा तबका इंद्रजीत सिंह मिक्का को समर्थन दे रहा है। जिस कारण युवाओं के परिवार भी उनसे जुड़ गए हैं, ऐसे में उनका प्रभाव और समर्थन काफी बढ़ गया है। जिस तरह से वह घर-घर जाकर लोगों से अपनी अपील पर वोट मांग रहे हैं, वह लोगों…
Read Moreशिमला में बड़ा हादसा: हीरो होंडा शोरूम में लगी भीषण आग, दर्जनों बाइक-स्कूटी और कार जलकर राख
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कच्चीघाटी इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। कालका-शिमला नैशनल हाईवे के किनारे स्थित हीरो होंडा के शोरूम में भीषण आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति खाक हो गई। इस अग्निकांड में 15 बाइकें, 11 स्कूटियां और एक लग्जरी कार पूरी तरह जलकर कोयला बन गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय शोरूम में मौजूद सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे…
Read Moreपांवटा साहिब में खौफनाक वारदात, कोलर गांव के जंगल में जलती मिली महिला की लाश
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उपमंडल के कोलर गांव के समीप करौंदा वाली घाटी के घने जंगल में एक महिला की जली हुई लाश मिली है। शव करीब 95 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसके चलते अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना से पूरे इलाके में खौफ और सनसनी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक किसी राहगीर ने पुलिस को जंगल में आग जलने की सूचना दी…
Read More4 दिन में खाते में आएगा रुका पैसा, हिमाचल के कर्मचारियों के लिए CM का बड़ा आदेश
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों, कर्मचारियों पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं. प्रदेश सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लंबित मेडिकल क्लेम के जल्द भुगतान के आदेश दिए हैं. वहीं, नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के संकेत भी दिए हैं. चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के एरियर भुगतान का निर्देश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की…
Read Moreचामुंडा नंदिकेश्वर श्मशाघाट में एक साथ जलीं गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की चिताएं
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट कमेटी एवं शनि सेवा सदन कांगड़ा के सौजन्य से चम्बा में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए गुजरात के एक सिंधी परिवार के 5 सदस्यों का मंगलवार को चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 3 शवों का संस्कार लकड़ी के द्वारा जबकि दो शवों का अंतिम संस्कार गैस भट्ठी में किया गया। चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट कमेटी के संयोजक केवल सोनी एवं प्रधान रमेश चौधरी एवं शनि सेवा सदन कांगड़ा के विनोद अग्रवाल ने बताया कि शवों का टांडा मैडीकल कॉलेज…
Read More