18.3 C
New York
Tuesday, May 26, 2026

Buy now

हिमाचल के इन 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी, आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

देश के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव से हाल बेहाल है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, प्रदेश में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई है. बावजूद इसके प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस, जो जम्मू और उसके आसपास 3.1 KM की औसत से समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसंचररण के रूप में है, अभी भी बना हुआ है. 28 मई से अक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है.

हिमाचल के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मैदानी राज्यों के साथ-साथ अब हिमाचल प्रदेश में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग ने हिमाचल के 6 जिलों में हीटवेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपील की है कि अगर जरूरत न हो तो खासकर दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलें. जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने के दौरान छाता लेकर चलें या सिर ढककर घर से बाहर निकलें.

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव और धर्मशाला में होने जा रहे IPL मैच के बीच चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के पहाड़ी इलाकों में और लाहौल स्पीति में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा मंडी, किन्नौर और शिमला जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं. प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है.

हिमाचल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी और केलांग में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, प्रदेश का सबसे गर्म स्थान पांवटा साहिब रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गर्मी की वजह से बाहरी राज्यों से गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल आ रहे सैलानी भी गर्मी के कारण हसीन वादियों का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं. अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. वहीं, अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रो में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. इसके बाद अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles