18.3 C
New York
Tuesday, May 26, 2026

Buy now

प्रधान-उपप्रधान की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा, मंगलवार को वोटिंग के साथ खुलेगा इन उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में पंचायत चुनावों का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है. पहाड़ों से लेकर दूरदराज ग्रामीण इलाकों तक लोकतंत्र का पर्व पूरी गर्मजोशी के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आज प्रदेशभर के पोलिंग बूथों को सजाने-संवारने का काम तेज़ी से जारी है. प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए हैं.

पहले चरण के लिए मंगलवार को मतदान

प्रदेश की कुल 3754 पंचायतों में से 1293 पंचायतों में मंगलवार (26 मई) को पहले चरण के लिए मतदान होगा. मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होगी और मतदाता दोपहर 3 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. चुनावी माहौल के बीच गांवों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने को तैयार हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जबकि प्रशासनिक टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेंगी. पहले चरण का मतदान समाप्त होते ही 1293 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और पंचायत वार्ड सदस्यों के लिए पड़े मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और अगले कुछ घंटों में चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. वहीं, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए डाले गए मतों की गणना 31 मई को की जाएगी.

लोकतंत्र के महापर्व को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेशभर में प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रदेश में कुल 21,678 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 16,539 सामान्य, 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं. इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला हमीरपुर में 1 और जिला कांगड़ा में 2 सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं. निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 8,198 मतदान दल गठित किए गए हैं. पहले चरण में प्रदेश की 1,293 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं और आज (सोमवार, 25 मई) शाम तक वहां पहुंच जाएंगे.

गांव की सरकार चुनने के इस लोकतांत्रिक महापर्व में उम्मीदवारों की किस्मत इस बार पांच अलग-अलग रंगों के मतपत्रों में कैद होगी. कल पहले चरण के तहत 1293 पंचायतों में मतदान के साथ लोकतंत्र की नई तस्वीर उभरेगी, जहां मतदाता अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों पर भरोसे की मुहर लगाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए हर पद के लिए अलग रंग का मतपत्र तय किए है. पंचायत वार्ड सदस्य के लिए सफेद, उप प्रधान के लिए पीला, प्रधान के लिए हल्का हरा, पंचायत समिति सदस्य के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्य के लिए हल्का नीला मतपत्र इस्तेमाल होगा. आयोग ने हर पद के लिए अलग-अलग रंगों के करीब 60 लाख मतपत्र मुद्रित कराए हैं. प्रशासनिक अमला मतदान दलों के साथ मतपेटियां और चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो चुका है. पहाड़ों की वादियों में अब चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं और कल सुबह से मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे.

हिमाचल प्रदेश की 3754 ग्राम पंचायतों में 3754 प्रधान और इतने ही उप-प्रधान के साथ-साथ 21,654 पंचायत सदस्य, 1769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्यों के लिए तीन चरणों में 26,28 और 30 मई को मतदान होना है. प्रदेश में कुल 31,182 पदों के लिए होने वाले इन चुनावों में 70,224 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं. हालांकि इस चुनावी तस्वीर का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि कई जगहों पर मुकाबला शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. प्रदेश में 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा 10,307 पंचायत वार्ड सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें कोई चुनौती नहीं मिली. इसके अलावा 286 उप-प्रधान, 176 प्रधान और 85 पंचायत समिति सदस्य भी बिना चुनाव मैदान में उतरे ही विजेता घोषित हो चुके हैं. अब शेष पदों के लिए प्रदेश में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में मतदान होगा.

1585 अति संवेदनशील मतदान केंद्र

पांच रंग के मतपत्र में कैद होगी किस्मत

मतदान के बाद तुरंत छोड़ना होगा पोलिंग बूथ

राज्य निर्वाचन आयोग सभी मतदाताओं से स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की अपील की है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वही मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे जिनका नाम उस मतदान केंद्र की मतदाता सूची में शामिल हैं. मतदाताओं के अतिरिक्त केवल वही व्यक्ति मतदान केंद्र में प्रवेश कर सकेगा, जिसे राज्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया हो. आयोग ने मतदाता से यह भी अपील की है मतदाता मतदान के बाद तुरंत मतदान केंद्र से प्रस्थान करें.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles