ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
बड़े दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि भारतीय सेना की 156 फील्ड रेजिमेंट, देहरादून में सेवारत, गनर मुकेश कुमार सुपुत्र श्री उजागर सिंह, निवासी गांव टोका नगला, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर का आकस्मिक निधन हो गया है।
गनर मुकेश कुमार 30 दिन के अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। दिनांक 21/05/2026 को खेत में कार्य करते समय ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पौंटा साहिब ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहीद गनर मुकेश कुमार ने वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का व्रत लिया था। वे एक कर्तव्यनिष्ठ एवं बहादुर सैनिक थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, गांव तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।
भूतपूर्व सैनिक संगठन, पौंटा साहिब व शिलाई क्षेत्र को जैसे ही इस खबर का पता चला तुरंत सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब पहुंचे जिसमें कैप्टन नारायण बिरसानटा और कैप्टन मामराज चौहान सचिव ओम प्रकाश चौहान और कोषाध्यक्ष इंदर सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग किया इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। संगठन की ओर से प्रशासन से अनुरोध है कि शहीद के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
*शहीद का पार्थिव शरीर सिविल अस्पताल पौंटा साहिब से डॉ. YS परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन पोस्टमार्टम के लिए रेफर किया गया है।*
गनर मुकेश कुमार का अंतिम संस्कार कल दिनांक 22/05/2026 को उनके पैतृक गांव टोका नगला में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

