30 C
New York
Wednesday, May 20, 2026

Buy now

भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों के समय में होगा परिवर्तन : द्विज गोयल

भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के सभी स्कूलों के समय में होगा परिवर्तन : द्विज गोयल

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब, द्विज गोयल (आईएएस) ने उपमंडल में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए विद्यार्थियों को डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन एवं हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।

इन आदेशों के अनुसार उपमंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी एवं निजी स्कूलों का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी।

इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल समय के दौरान किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधियां, जैसे खेलकूद एवं प्रार्थना सभा, धूप में आयोजित न की जाएं। साथ ही स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा हीट से संबंधित आपात स्थितियों के लिए प्राथमिक उपचार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा 31 मई, 2026 तक अथवा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों की समयावधि पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित रहेगी। इनमें राजकीय उच्च विद्यालय कलाथा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलाथा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैल्धार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिप्तवार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढाना, एसआरएसएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनोर, जीएसएस सुनोग, जीएमएस श्री खटवार, जीपीएसएस बनोर, जीपीएस दिमतवार, जीपीएस श्री खटवार, जीपीएस अनहेरा, जीपीएस निगाली, जीपीएसएस शिवा, जीपीएस सुनोग, जीपीएस थड़ा जिजला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेती, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोया शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles