8.4 C
New York
Tuesday, May 12, 2026

Buy now

शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, फौजी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

ऊना जिले के थाना अंब में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंब के अंतर्गत एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने पंजाब के तलवाड़ा निवासी एक फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की बहन की सहेली थी, जिसके माध्यम से दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले करीब दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन वह अब शादी करने से मना कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं, पीड़िता ने थाना अंब में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles