10th Class Result 2026: सरकारी स्कूलों के 3 होनहारों ने एक साथ हासिल किया मैरिट में दूसरा स्थान

10th Class Result 2026: सरकारी स्कूलों के 3 होनहारों ने एक साथ हासिल किया मैरिट में दूसरा स्थान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा जारी की गई 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की मैरिट लिस्ट ने इस बार यह साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी किसी से पीछे नहीं हैं। जारी की गई टॉपर्स सूची में रैंक-2 पर एक साथ तीन विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये तीनों ही मेधावी छात्र-छात्राएं प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं। इन तीनों विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं, जो कि 99.71 प्रतिशत बनता है।

इस परीक्षा परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि ऊना जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिसरां के 2 विद्यार्थियों अभिनव मेहता और रूहानी धीमान ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एक ही सरकारी स्कूल से दो-दो टॉपर्स का निकलना वहां के शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन और शिक्षण के स्तर को दर्शाता है। वहीं, बिलासपुर के सरकारी कन्या विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा ने भी लड़कियों की शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। इन तीनों बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर उनके स्कूलों, माता-पिता और पूरे प्रदेश को गर्व है।

Related posts

Leave a Comment