ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 3 में राजरानी सैनी लगातार धुआंधार प्रचार कर रही है । उनके साथ लोगों का जन समर्थन भी देखने को मिल रहा है। वही आपको बता दे की राजधानी इस बार अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही है।
जैसे-जैसे मतदान दिवस नजदीक आ रहा है वैसे वैसे उम्मीदवार भी अपना खूब पसीना बहा रहे हैं इसी कड़ी में पाँवटा साहिब के वार्ड नंबर 3 की पार्षद पद की उम्मीदवार राजरानी सैणी भी घर-घर जाकर लोगों को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रही है और 17 तारीख दिन रविवार को अपने चुनाव निशान ताला चाबी के आगे का बटन दबाकर उनको जिताने की अपील कर रही है।
वही आपको बता दे की राजा रानी दूसरी बार पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही है। इससे पहले वह पार्षद रह चुकी है और वार्ड में काफी काम भी करवा चुकी है वार्ड के लोग उनसे काफी प्रभावित है।
राजरानी बताती है कि वह चुनाव जीतकर यदि नगरपालिका पांवटा साहिब पहुंचती है तो वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाएंगी और वार्ड में रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेगी। राजरानी ने बताया कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और वह जहां भी जा रही हैं लोग उन्हें पूरा समर्थन और सहयोग दे रहे हैं उन्हें उम्मीद है इसी प्यार और स्नेह की बदौलत उन्हें आने वाले चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

