11.6 C
New York
Thursday, May 7, 2026

Buy now

Sirmour : कालाअम्ब उद्योगपतियों ने उठाए बिजली संकट के मुद्दे, विद्युत बोर्ड ने दिए समाधान के आश्वासन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

लघु उद्योग भारती कालाअम्ब इकाई की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और विद्युत ढांचे से जुड़ी समस्याओं को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। नाहन के समीप एक निजी होटल में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में उद्योगपतियों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली समस्याओं, टैरिफ और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती कालाअम्ब के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने की। बैठक में राज्य विद्युत बोर्ड के चेयरमैन प्रभोध सक्सेना, निदेशक संचालन एम.जी. शर्मा, मुख्य अभियंता संचालन दक्षिण अनुप राम और मुख्य अभियंता ई. मंदीप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को अधिक मजबूत और सुचारू बनाने, बढ़ते औद्योगिक विस्तार के अनुसार विद्युत ढांचे को अपग्रेड करने, बिजली टैरिफ संबंधी समस्याओं के समाधान और लाइन स्टाफ की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। उद्योगपतियों ने कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए बेहतर बिजली व्यवस्था बेहद जरूरी है और इसके बिना औद्योगिक विकास प्रभावित हो सकता है।

इस मौके पर अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने कहा कि कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख उद्योग क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन लंबे समय से उद्योगों को बिजली आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सुचारू संचालन और नए निवेश को बढ़ावा देने के लिए मजबूत विद्युत व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिजली बोर्ड अधिकारियों द्वारा बैठक में दिए गए आश्वासनों पर जल्द कार्रवाई होगी, जिससे उद्योगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

बैठक के दौरान बिजली बोर्ड अधिकारियों ने उद्योगपतियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कालाअम्ब क्षेत्र में 132 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने, मोगीनंद और खारा-खैरी त्रिलोकपुर रोड क्षेत्र में नया 33 के.वी. सब स्टेशन स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर कारोबारी माहौल तैयार करने के लिए बोर्ड लगातार प्रयासरत है। बैठक में लघु उद्योग भारती के के.सी. पारिख, अजय गर्ग, संदीप गर्ग, अंकुश क्लेयर, दिलीप कुमार और अमन दुग्गल सहित अन्य उद्योगपति भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles