HPBOSE 12th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

HPBOSE 12th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, परिणाम 4 मई यानी कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जिसका इंतजार प्रदेश के 81,411 छात्र-छात्राएं कर रहे हैं।

एक साथ आएंगे तीनों संकायों के नतीजे

कल सुबह 11 बजे बोर्ड मुख्यालय से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परिणाम घोषित करने की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगा।

इस तरह करें चेक

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से चैक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर पोर्टल पर दर्ज करना होगा। वहीं, इस घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि इसी परिणाम के आधार पर उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय होगी।

Related posts

Leave a Comment