अमरूद तोड़ने की इतनी बड़ी सजा! रेलिंग से बांधे मासूम बच्ची के हाथ-पांव और फिर…, पूर्व सैनिक पर लगे गंभीर आरोप

अमरूद तोड़ने की इतनी बड़ी सजा! रेलिंग से बांधे मासूम बच्ची के हाथ-पांव और फिर…, पूर्व सैनिक पर लगे गंभीर आरोप

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां महज कुछ अमरूद तोड़ने पर एक प्रवासी मासूम बच्ची को घर के अंदर सीढ़ियों की रेलिंग से बांधकर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डरी-सहमी बच्ची रोते हुए “अंकल मुझे बचा लो, अंकल मुझे बचा लो” की गुहार लगा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है…

Read More

छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दुकान से सामान लेकर लौटते समय हुई दरिंदगी का शिकार

छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दुकान से सामान लेकर लौटते समय हुई दरिंदगी का शिकार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना हरोली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सहित तीन नामजद व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ऊना में नाबालिग से दुष्कर्म छठी कक्षा की छात्रा पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, 3 अप्रैल की शाम करीब चार बजे वह अपनी बहन…

Read More

CBSC का दर्जा मिलते ही स्कूल में 2 दिन में 148 बच्चों ने लिया दाखिला

CBSC का दर्जा मिलते ही स्कूल में 2 दिन में 148 बच्चों ने लिया दाखिला

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) धरोहर गांव प्रागपुर में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएससी का दर्जा मिलते ही शिक्षा के क्षेत्र में सहकारी स्कूल बच्चों व अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है। नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही 2 दिनों में नर्सरी ( बाल वाटिका) से लेकर प्लस-टू तक कुल 148 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएससी का दर्जा मिलने के बाद अभिभावकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को नलसूहा, लगबलियाना नैहरनपुखर सहित कई दूरदराज के…

Read More

शिमला में पर्यटकों की दबंगई! स्थानीय लोगों को नकली पिस्तौल दिखाकर धमकाया, मची अफरा-तफरी

शिमला में पर्यटकों की दबंगई! स्थानीय लोगों को नकली पिस्तौल दिखाकर धमकाया, मची अफरा-तफरी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्र मतियाना में शनिवार शाम को पर्यटकों की दबंगई का एक मामला सामने आया है। सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दो पर्यटकों ने सड़क पर विवाद के दौरान स्थानीय लोगों को हथियारनुमा वस्तु दिखाकर डराने की कोशिश की, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। नकली पिस्तौल दिखाकर धमकाया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मतियाना बाजार में गलत तरीके से ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुई। दिल्ली पंजीकरण संख्या वाली ऑडी कार (DL 10CZ…

Read More

पशुशाला के पास छिपा रखा था ₹1 लाख का हरा सोना, वन विभाग ने पकड़े 27 मौछे…तस्कर पर FIR दर्ज

पशुशाला के पास छिपा रखा था ₹1 लाख का हरा सोना, वन विभाग ने पकड़े 27 मौछे…तस्कर पर FIR दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के तहत ग्राम पंचायत अम्बोटा में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक रिहायशी मकान के पीछे बनी पशुशाला के पास से अवैध रूप से छुपाकर रखी गई खैर की लकड़ी के 27 मौछे बरामद किए हैं। बरामद की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी…

Read More

चंडीगढ़ में ‌BJP ऑफिस पर ग्रेनेड हमले में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हिमाचल से जुड़े तार….शिमला का युवक गिरफ्तार

चंडीगढ़ में ‌BJP ऑफिस पर ग्रेनेड हमले में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हिमाचल से जुड़े तार….शिमला का युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) चंडीगढ़ के सैक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय पर 1 अप्रैल को हुए हैंड ग्रेनेड हमले की गुत्थी सुलझ गई है। पंजाब पुलिस की काऊंटर इंटैलीजैंस विंग और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस आतंकी नैटवर्क के तार सीधे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से जुड़ गए हैं। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शिमला के थाना गांव का निवासी रूबल चौहान भी शामिल है। इस…

Read More

हिमाचल में नगर निकायों के चेयरपर्सन पदों पर आरक्षण लागू, अधिसूचना जारी

हिमाचल में नगर निकायों के चेयरपर्सन पदों पर आरक्षण लागू, अधिसूचना जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल सरकार ने नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए चेयरपर्सन पदों पर आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 की धारा 12 तथा नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 12 के तहत जारी की गई है. जिसके तहत नगरपालिकाओं में चेयरपर्सन पदों के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाओं के लिए आरक्षण तय किया गया है. ये शहरी निकाय SC महिला व SC के लिए आरक्षित जिला में नगर पंचायत दौलतपुर…

Read More

हत्या या हादसा! 4 दिनों से लापता चालक का खेत में मिला शव, परिवार सदमे में

हत्या या हादसा! 4 दिनों से लापता चालक का खेत में मिला शव, परिवार सदमे में

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना अंतर्गत लद्दा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए हैं। एक अप्रैल से लापता था सुरेश प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार 1 अप्रैल से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था। वह अपने रोजमर्रा के काम…

Read More

Shimla: बिटुमेन महंगा होने से सड़क निर्माण महंगा, भरपाई के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव : विक्रमादित्य

Shimla: बिटुमेन महंगा होने से सड़क निर्माण महंगा, भरपाई के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव : विक्रमादित्य

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब सड़कों के निर्माण में उपयोग होने वाले बिटुमेन पर भी साफ दिखने लगा है। बिटुमेन की बढ़ती कीमत का सीधा असर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और नाबार्ड सहित अन्य सभी सड़कों पर पड़ा है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत आने वाली सड़कों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर…

Read More

Sirmour: राजगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी झड़प, क्रॉस केस दर्ज

Sirmour: राजगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी झड़प, क्रॉस केस दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना राजगढ़ के तहत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष में हरकीरत सिंह पुत्र मेजर दलजीत सिंह निवासी सैक्टर-42सी चंडीगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि 3 अप्रैल को वह दर्पण कुमार निवासी गांव व तहसील निरमंड जिला कुल्लू के साथ अपने दोस्त अभिषेक कटोच की जमीन पर लेबर के साथ कंटीली तार लगाने जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जब वे गेट…

Read More