ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पंचायती राज चुनाव के रण में पात्तलियो वार्ड से जिला परिषद सीट के लिए कांग्रेस के युवा नेता परविंदर सिंह बिट्टू प्रबल दावेदार हैं। परविंदर सिंह बिट्टू के समर्थक बताते हैं कि बिना कार्यकारिणी के भी पार्टी को मज़बूत करने वाले परविंदर सिंह बिट्टू CM सुक्खू के सबसे भरोसेमंद युवा नेताओं में से एक है। क्षेत्र में जहाँ एक और युवाओं का समर्थन उन्हें प्राप्त है, वहीं बुजुर्ग व महिलाओं के भी चहेते हैं। ऐसे में अब यदि परविंदर सिंह बिट्टू को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण…
Read MoreMonth: April 2026
पांवटा साहिब बस अड्डे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: निजी ऑपरेटर ने रोकी HRTC की बस, मामला दर्ज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिलाई से शिमला के लिए शुरू की गई नई एचआरटीसी बस सेवा (HP 18B 4506) को लेकर पांवटा साहिब बस अड्डे पर विवाद का मामला सामने आया है। रविवार को दोपहर के समय जब यह बस पांवटा साहिब से शिलाई की ओर जाने वाली थी, तब एक निजी बस संचालक द्वारा निगम की बस को रास्ता न देने के कारण यह जनहित सेवा प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, विवाद बस के समय (Timing) को लेकर शुरू हुआ और इस दौरान निजी ट्रांसपोर्टर ने न केवल रास्ता…
Read Moreहिमाचल में सिया हत्याकांड के बाद एक और मर्डर, बद्दी में युवक को मारकर खेतों में फेंकी लाश
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बद्दी में अभियोग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह, निवासी…
Read More50 प्रधानाचार्यों के तबादले के आदेश जारी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिक्षा विभाग ने 50 प्रधानाचार्यों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान कई प्रधानाचार्य, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें भी नए स्टेशन दिए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेशों में प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द नए स्टेशन पर ज्वाइन करने व साथ में इसकी रिपोर्ट भी भेजने को कहा गया है। गौर हो कि शिक्षा मंत्री ने भी स्पष्ट कहा है कि प्रधानाचार्यों को तय समय पर स्कूलों में ज्वाइन करना होगा।
Read Moreहिमाचल में 4 दिन अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितम्बर) के दौरान बारिश का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है। मौसम केंद्र शिमला द्वारा जारी दीर्घावधि पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस बार मानसून की रफ्तार सुस्त रहने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा सामान्य से कम रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों के लिए राहत की खबर भी है। लाहौल-स्पीति जिले में मानसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। चम्बा, किन्नौर…
Read Moreहिमाचल पंचायत चुनाव: निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों की चमकेगी किस्मत, इनाम में मिलेंगे लाखों रुपए
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच प्रदेश सरकार निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों को वित्तीय प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। इस योजना के तहत, यदि पंचायत स्तर पर सभी वार्ड पंच, उपप्रधान और प्रधान निर्विरोध चुने जाते हैं, तो निर्विरोध चुनी पंचायतों को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा राज्य में कोई भी जिला परिषद निर्विरोध चुनकर आता है तो उसे सरकार 15 लाख की धनराशि प्रदान करेगी। इसी तरह निर्विरोध चुनी…
Read Moreशिमला में दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के 2 युवकों की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के समरहिल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात को हुआ था, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त कार का पता अगले दिन यानी मंगलवार दोपहर में चल पाया। रातभर खाई में पड़ा रहा वाहन जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बारा सिंह और गुरमीत निवासी मलोया कॉलोनी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि समरहिल स्थित एमआई रूम के पास एक कार (नंबर CH01CY-1933) सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई…
Read Moreमंडी छात्रा हत्याकांड: सिया को अंतिम विदाई देते मां बेहोश, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन; बाजार बंद व मेला स्थगित
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की निर्मम हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। सरकाघाट के नैण निवासी 19 वर्षीय सिया का मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवती की अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। सिया को चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। सिया की हत्या के विरोध में सरकाघाट, टिहरा और मंडी में प्रदर्शन किए गए। गोपालपुर बाजार बंद रखा गया। इसके अलावा छिंज मेला भी स्थगित कर दिया गया। गोपालपुर कालेज में बीवॉक…
Read Moreसाउथ अफ्रीका से बरात लेकर हिमाचल पहुंचा दूल्हा, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी; चंडीगढ़ में हुई थी लड़की से मुलाकात
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में साउथ अफ्रीका से बरात पहुंची। साउथ अफ्रीका से आए दूल्हे ने हिमाचल की बेटी रुक्मिणी देवी संग हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए। सुजानपुर के कक्कड़ में युवती के पैतृक गांव में धूमधाम से शादी की रस्में निभाई गईं। हजारों किलोमीटर दूर से पहुंचे दूल्हे ने स्थानीय संस्कृति को अपनाते हुए पूरे विधि-विधान से शादी की। जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती…
Read Moreसावधान! प्रदेश में फिर बारिश व बर्फबारी का यैलो अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी 15 अप्रैल से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 17 से 19 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में भारी हलचल देखने को मिल सकती है। 17, 18 और 19 अप्रैल को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है और इन 3 दिनों के लिए प्रदेश में अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी…
Read More