8.8 C
New York
Thursday, April 30, 2026

Buy now

ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव का ऐलान आज, राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क ₹ONN)

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव का आज ऐलान हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची 3.40 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे।

हिमाचल प्रदेश की 3758 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। इसके अलावा 251 जिला परिषद वार्ड और 1769 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट पड़ेंगे। चर्चा है कि पंचायत चुनाव तीन चरण में करवाने की तैयारी है। दोपहर बाद राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पंचायतों में 31214 प्रतिनिधियों का होगा चुनाव..

पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में कुल 31214 पदाधिकारियों का चुनाव होना है, जिसमें 21678 पंचायत सदस्य, 3758 पंचायत प्रधान और उपप्रधान, 1769 पंचायत सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

मतदाता सूचियां अधिसूचित..

हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों की मतदाता सूचियां अधिसूचित कर दी हैं। 27 अप्रैल तक शेष 450 पंचायतों की मतदाता सूचियां अधिसूचित की जानी थीं, जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। वार्ड आधार पर 20-20 कापियां भी छापी गई हैं, जिससे पंचायत चुनाव की घोषणा करने का रास्ता साफ हो गया है।

रोहड़ू व नारकंडा निकाय में 22 को होगा मतदान..

जिला शिमला के रोहड़ू नगर परिषद और नारकंडा
नगर पंचायत के चुनाव के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। दोनों शहरी निकायों में मतदान 22 मई को होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पांच, छह और सात मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 मई को तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जबकि मतदान 22 मई को सुबह सात बजे से तीन बजे तक होगा। रोहड़ू और नारकंडा में चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश के 53 शहरी निकायों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles